Saturday, May 16, 2026
Latest:
मनोरंजनEntertainmentFEATUREDLatest

धुरंधर 2′ में नफरत मिलने पर विवेक सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी: कहा, ‘पाकिस्तान से आतंकवादी थोड़ी लाते

मुंबई, 30 मार्च 2026: धुरंधर 2′ में नफरत मिलने पर विवेक सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी: कहा, ‘पाकिस्तान से आतंकवादी थोड़ी लाते,फिल्म Dhurandhar 2 में महज 14 सेकंड का रोल निभाने वाले अभिनेता Vivek Sinha को अपने किरदार जुहूर मिस्त्री के डायलॉग ‘हिंदू एक डरपोक कौम है’ के कारण सोशल मीडिया पर नफरत भरे मैसेज मिलने लगे। एक महिला ने उन्हें लिखा, “आपको शर्म आनी चाहिए। एक हिंदू होकर, चंद पैसों के लिए आप हिंदू के लिए ऐसा बोल रहे हैं।

धुरंधर 2′ में नफरत मिलने पर विवेक सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी: कहा, ‘पाकिस्तान से आतंकवादी थोड़ी लाते

विवेक ने पीटीआई से बातचीत में स्पष्ट किया कि फिल्म समाज का दर्पण है। उन्होंने कहा, “अगर एक पाकिस्तान का खतरनाक आतंकवादी भारत में घुस आए, तो हमें किरदार किसी एक्टर को ही निभाना पड़ेगा। मर्डर करने वाले के रोल के लिए जेल से किसी को थोड़ी लाएंगे।”

इस रोल के लिए विवेक ने अपने लंबे बाल और दाढ़ी की कुर्बानी दी। उन्होंने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उन्हें ऑडिशन के लिए कॉल किया और बताया कि रोल के लिए बाल कटवाने होंगे। शुरू में थोड़ी कंफ्यूजन हुई, लेकिन आखिरकार उन्होंने यह चुनौती स्वीकार कर ली।

विवेक सिन्हा ने माधवन के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा, “वे बेहद शानदार और विनम्र इंसान हैं। मैं वर्षों से उनके फैन रहा हूं।”

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम