Saturday, May 23, 2026
Latest:
मनोरंजनEntertainment

पारिणीति चोपड़ा का नया अवतार, ‘मॉम्स टॉक’ में सुनाएंगी मांओं की कहानियां

पारिणीति चोपड़ा का नया अवतार, ‘मॉम्स टॉक’ में सुनाएंगी मांओं की कहानियां, अभिनेत्री पारिणीति चोपड़ा अब एक नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। वह जल्द ही ZEE5 के टॉक शो मॉम्स टॉक को होस्ट करती दिखेंगी।

₹13.4 लाख बनाम ₹13.5 लाख: मामूली बढ़ोतरी पर भारी टैक्स का झटका

पारिणीति चोपड़ा का नया अवतार, ‘मॉम्स टॉक’ में सुनाएंगी मांओं की कहानियां

शो के अनाउंसमेंट के दौरान पारिणीति ने मां बनने के अपने अनुभव खुलकर साझा किए। उन्होंने बताया कि इस सफर में उन्हें अपने पति राघव चड्ढा और परिवार का पूरा साथ मिला, जिसकी वजह से उन्हें कभी अकेलापन महसूस नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि कई मांएं बच्चों की परवरिश अकेले करती हैं, जो सुनकर उन्हें दुख होता था। उनके मुताबिक, हर मां को परिवार और पार्टनर का सहयोग मिलना बेहद जरूरी है।

अपने शो के बारे में बात करते हुए पारिणीति ने कहा कि ‘मॉम्स टॉक’ के जरिए वह यह दिखाना चाहती हैं कि बच्चों की परवरिश का कोई एक तय तरीका नहीं होता। मां और पिता दोनों अपनी परिस्थितियों के अनुसार जिम्मेदारियां निभा सकते हैं और यही सामान्य होना चाहिए।

पेरेंटिंग पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार जरूरी है, लेकिन थोड़ी सख्ती भी उतनी ही अहम है। सही परवरिश नरमी और अनुशासन के संतुलन में है।

पारिणीति ने यह भी कहा कि माता-पिता को सबकी सलाह सुननी चाहिए, लेकिन अपने बच्चे के लिए फैसले खुद लेने चाहिए। उनके अनुसार, हर बच्चे की जरूरत अलग होती है और उसी हिसाब से परवरिश होनी चाहिए। पारिणीति चोपड़ा का नया अवतार, ‘मॉम्स टॉक’ में सुनाएंगी मांओं की कहानियां

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम