Sunday, May 17, 2026
Latest:
FoodsEntertainmentFEATUREDLatestअजब गजबमनोरंजन

आम कुक नहीं, हाई-प्रोफाइल शेफ हैं दिलीप! फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में सैलरी बनी चर्चा का विषय

आम कुक नहीं, हाई-प्रोफाइल शेफ हैं दिलीप! फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में सैलरी बनी चर्चा का विषय, फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के यूट्यूब ब्लॉग में उनके कुक और भरोसेमंद सहायक दिलीप ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। फराह के वीडियोज़ में दिलीप की सहज और मजाकिया उपस्थिति ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दिया है।

आम कुक नहीं, हाई-प्रोफाइल शेफ हैं दिलीप! फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में सैलरी बनी चर्चा का विषय

सैलरी को लेकर बढ़ी जिज्ञासा

फराह अक्सर अपने कुक दिलीप की सैलरी को लेकर मजाक करती हैं, जिससे दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ती है। दिलीप पिछले 11 सालों से फराह के साथ काम कर रहे हैं। शुरुआत में उन्हें 20 हजार रुपए मिलते थे, लेकिन वर्तमान सैलरी का खुलासा फराह ने अब तक नहीं किया।

यूट्यूब ब्लॉग में मजेदार बातचीत

हाल ही में फराह ने बांद्रा स्थित कृष्णा श्रॉफ के घर का दौरा किया। दिलीप के साथ बातचीत में फराह ने मजाक में कहा कि उनकी सैलरी अब 50 हजार रुपये के आसपास होगी। दिलीप इसे सच मानकर थोड़े चौंक गए, लेकिन फराह ने तुरंत मजाक करते हुए इसे हल्का कर दिया।

श्रॉफ फैमिली के घर की झलक

ब्लॉग में दर्शकों को जैकी श्रॉफ, आयशा श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ के घर की खूबसूरत झलक भी मिली। घर का इंटीरियर सादा और एलिगेंट है, जिसमें सफेद रंग, लकड़ी की फ्लोरिंग और चुनिंदा आर्टवर्क का बेहतरीन मेल नजर आता है। खासतौर पर M. F. Husain की पेंटिंग्स घर की शोभा बढ़ा रही हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम