मध्यप्रदेश

Sagar : पत्रकार का जला हुआ शव मिला, जनपद का एडीओ भी झुलसा, मामला संदिग्ध

सागर। सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र के पत्रकार चक्रेश जैन का जला हुआ शव बुधवार को अमरमऊ क्षेत्र में चंदिया गांव के जंगल में बनी आदिवासी की एक झोपड़ी में मिला है। वहीं दूसरी ओर शामगढ़ जनपद पंचायत के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) अमन चौधरी भी आग से मामूली रूप से झुलस गए। उनका इलाज मकरोनिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस संदिग्ध मामले को सहायक विकास अधिकारी अमन चौधरी और पत्रकार चक्रेश जैन के बीच दो साल पहले हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शामगढ़ थाना प्रभारी जाहिद यार खान ने बताया कि बुधवार को चंदिया गांव के जंगल में बनी एक आदिवासी की झोपड़ी में पत्रकार चक्रेश जैन मृत अवस्था में मिले। उनका शव जला हुआ मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। इधर निजी अस्पताल में भर्ती एडीओ चौधरी का कहना है, जैन मुझे परेशान करते थे। मैंने दो साल पहले उनके खिलाफ शाहगढ़ थाने में एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कराया था। सागर जिला न्यायालय में केस चल रहा है, 9 जुलाई को सुनवाई है। इसलिए चक्रेश ने इस घटना को अंजाम दिया है।

एडीओ की रिपोर्ट पर पत्रकार जैन पर केस दर्

थाना प्रभारी श्री खान के मुताबिक जनपद पंचायत के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) अमन चौधरी ने बताया कि मैं अमरमऊ में शासकीय आवास के सामने बैठकर समाचार पत्र पढ़ रहा था। पत्रकार चक्रेश जैन आए और पुराने विवाद के चलते मेरे ऊपर बॉटल से पेट्रोल डालकर आग लगा दी, पत्नी व आसपास के लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। आग से चक्रेश भी झुलस गए थे, वे मौके से भाग गए। एडीओ अमन की रिपोर्ट पर चक्रेश जैन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

केस दर्ज करने की मांग

इधर मृतक चक्रेश के परिजनों का आरोप है कि एडीओ अमन व उनके साथियों ने जलाकर हत्या की है। पुलिस ने एक पक्ष का केस दर्ज किया है। हम लोगों की रिपोर्ट भी लिखी जाए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply