पूर्व भाजपा अध्यक्ष स्व. दयाराम तिवारी की पुत्रवधू व वरिष्ठ नेता स्व. प्रहलाद तिवारी की पत्नि श्रीमती विमला तिवारी का दुःखद निधन

कटनी (YASHBHARAT.COM)।कराएघाट की पहाड़ियों से लगे ग्राम अमकुही के प्रतिष्ठित नागरिक भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री दयाराम तिवारी की पुत्रवधू एवं भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय श्री प्रहलाद तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती विमला तिवारी का आज 4 दिसंबर 2025, गुरुवार की दोपहर 2 बजे के लगभग दुःखद निधन हो गया।

73 वर्षीय विमला तिवारी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी तथा चिकित्सकों की सलाह पर घर में ही स्वास्थ्य लाभ ले रही थी। आज दोपहर श्रीमती विमला तिवारी की तबियत अचानक बिगड़ी और अस्पताल ले जाने की तैयारियों के बीच उन्होंने अंतिम सांसे ली।

श्रीमती तिवारी का आज ही तिवारी परिवार के ग्राम स्थित पैतृक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजनो, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। भाजपा नेताओं ने दिवंगत श्रीमती तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तिवारी परिवार पर आए इस दुख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Exit mobile version