Monday, May 11, 2026
Latest:
Latest

भाजपा नेता एवं बड़वारा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष शेषधर बड़गैया का दुःखद निधन

कटनी(YASHBHARAT.COM)। समीपस्थ ग्राम हीरापुर कौडीया के प्रतिष्ठित नागरिक एवं बड़वारा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता शेषधर बड़गैया का बीती रात दुःखद निधन हो गया। लगभग 58 वर्षीय श्री बड़गैया कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे तथा चिकित्सकों की सलाह पर घर में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। बीती रात श्री बड़गैया की तबियत ज्यादा बिगड़ी और अस्पताल ले जाने की तैयारियों के बीच ही उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री बड़गैया अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। जिसमें धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता बड़गैया व दो बेटियां नेहा, नीशू व शहडोल निवासी दामाद अशोक तिवारी शामिल हैं जबकि उनके इकलौते पुत्र नितिन का पहले ही बीमारी से निधन हो चुका है। श्री बड़गैया का अंतिम संस्कार आज 12 नवंबर 2025 दिन गुरुवार को ग्राम के श्मशान घाट में किया गया। उनके साढु भाई उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह निवासी सुधीर कुमार शुक्ला के पुत्र शुभम शुक्ला ने श्री बड़गैया को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक