रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक का भारत मे होगा उत्पादन, 10 करोड़ डोज का करार
Corona Vaccination Maha Abhiyan:
मॉस्को Russia Sputnik V Corona vaccine। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अब वैक्सीन का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इस मामले भारतीय के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन स्पुतनिक V का भारत में उत्पादन होगा। रूस के Russia’s sovereign wealth fund और भारतीय दवा कंपनी हेटेरो ने स्पुतनिक V वैक्सीन के भारत में 10 करोड़ खुराक बनाने पर सहमति दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी में हर वर्ष 10 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक बनाने पर सहमति बनी है।
भारतीयों के लिए अच्छी खबर इसलिए भी है कि हाल ही में तीसरे चरण के परीक्षण के बाद पता चला था कि स्पूतनिक-वी वैक्सीन 95 फीसद कारगर पाई गई है और इसके एक खुराक की कीमत 10 डॉलर यानी 750 रुपए के आसपास होगी। साथ ही खास बात यह है कि इसे अत्यधिक ठंडे कोल्ड स्टोरेज की भी जरूरत नहीं होगी। स्पुतनिक V के ट्विटर एकाउंट पर जारी पोस्ट के मुताबिक वैक्सीन का समर्थन और मार्केटिंग कर रहे हेटेरो और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) ने 2021 की शुरुआत में भारत में स्पुतनिक-V का उत्पादन शुरू करने की योजना बनाई है।
स्पूतनिक-वी का तीसरे चरण का ट्रायल कई देशों में
वर्तमान में स्पूतनिक-वी वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल बेलारूस, यूएई, वेनेजुएला और अन्य देशों में चल रहे हैं। वहीं भारत में हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी में इसके फेज दो और तीन ट्रायल हो रहा है। भारत में मार्च 2021 तक अंतिम चरण का ट्रायल पूरा होने की संभावना है। रूसी अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से रूस द्वारा दिसंबर में दूसरे देशों को स्पुतनिक-V वैक्सीन सीमित मात्रा में मुहैया कराई जाएगी। रूस के लोगों को यह वैक्सीन फ्री में मिलेगी।