Site icon Yashbharat.com

RTO में हड़ताल: फिटनेस व लाइसेंस के लिए परेशान हो रहे लोग

yashbharat breaking

टीकमगढ़ जिले में अधिकारियों पर मामला दर्ज किए जाने का जताया विरोध*
कटनी। टीकमगढ़ जिले में परिवहन अधिकारी एवं सेवानिवृत उप परिवहन आयुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के विरोध में प्रदेशव्यापी आव्हान पर आज जिले में भी परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सुबह से ही रीठी रोड स्थित आरटीओ कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने से आरटीओ कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। जिसके चलते परमिट, फिटनेस, लाइसेंस सहित अन्य कामों के लिए लोगों को परेशान होना हो पड़ रहा है।
एआरटीओ एम डी मिश्रा ने बताया कि कोविड संक्रमण के दौरान विषम परिस्थिति होते हुए भी परिवहन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष लक्ष्य की पूर्ति की गई है। इसके बाद भी अधिकारियों ने शासन के आदेश और परिवहन विभाग के अधिनियम और नियमों को दरकिनार करते हुए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि शासन का आदेश है कि बिना जांच के किसी भी लोकसेवक पर प्रकरण दर्ज नहीं किया जा सकता है। परिवहन अधिकारियों द्वारा किए गए कार्य अर्ध न्यायिक प्रवृति के होते है। जिसे देखते हुए संरक्षण की मांग की गई थी। उस पर भी कोई विचार नहीं किया गया। श्री मिश्रा ने कहा कि टीकमगढ़ जिले में अधिकारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे की परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया है। इसके अलावा अन्य मांगों में परिवहन कार्यालय में कार्यालयीन स्टॉफ की कमी बनी हुई है, जिसके कारण कार्य अधिक होने के कारण अधिकारी और कर्मचारी पर मानसिक दबाव रहता है। वहीं जब भी कोई भी यात्री वाहन हादसाग्रस्त होता है, तो बिना जांच के जिला परिवहन अधिकारी को निलंबित कर दिया जाता है। परिवहन विभाग में आरक्षक से लेकर संभागीय उप परिवहन आयुक्त के पदों में अन्य विभागों की तुलना में काफी वेतन विसंगतियां है। कार्यालयीन स्टाफ ने वर्दी की मांग की थी, जो आश्वासन देकर ही समाप्त कर दी गई। इसके अलावा अन्य कई मांगे है। इन सभी कारणों से परिवहन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी आज से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

Exit mobile version