katniमध्यप्रदेश

आर एस एस ने शहर मे निकाला पथ संचलन भाजपा जनों समाजसेवियों ने की पुष्प वर्षा

 

आर एस एस ने शहर मे निकाला पथ संचलन भाजपा जनों समाजसेवियों ने की पुष्प वर्ष

कटनी। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने शनिवार को शहर के 6 अलग-अलग स्थानों से पथ संचलन किया। पथ संचलन शहर के सभी मुख्य मार्गों से होता हुआ साधूराम स्कूल पहुंचा। जहां पर पथ संचालक का समापन किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का शताब्दी वर्ष प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में वृहद पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG20241019164403

आयोजन के दौरान शहर के 6 अलग-अलग स्थानों बस स्टैंड स्थित सीक्रेट हाई स्कूल, नई बस्ती स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, खिरहनी फाटक क्षेत्र स्थित रेलवे लाल ग्राउंड, गायत्री नगर पुलिया, मुड़वारा रेलवे स्टेशन और हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड माधवनगर से पथ संचालन निकाला गया। पथ संचलन में काफी संख्या मंे राष्ट्रीय स्वंयसेवक शामिल हुए। पथ संचलन शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए साधूराम स्कूल पहुंचा। जहां पर कार्य़क्रम का समापन कर दिया गया। पथ संचालन के दौरान पूरे शहर में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान भाजपा जनों ने सुभाष चौक मे फूल वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया l

Back to top button