Roast Sweet Potato Soup गर्मा-गर्म टेस्टी एंड स्पाइसी

PARADE fully loaded cheesy baked potato soup1

सर्दी का मौसम में हर कोई चाय, कॉफी की बजाए सूप पीना पंसद करता है। ऐसे में सर्दी को दूर भगाने के लिए आप गर्मा-गर्म रोस्टेड स्वीट पटेटो सूप का मजा ले सकते है। बड़ो से लेकर बच्चों को पंसद आने वाली इस रेस्पी को बनाना बी बहुत आसान है। आइए जानते है इस टेस्टी और स्पाइसी सूप की रेस्पी

सामग्रीः
शकरकंदी- 2
शिमला मिर्च- 2 (कटी हुई)
ऑलिव ऑयल- 4 टेबलस्पून
प्याज- 2 (मोटे कटे हुए)
धनिया- 2 स्टिक (कटा हुआ)
लौंग, लहसुन पेस्ट- 4
चिकन- 1 लीटर (स्टॉक क्यूब)
काली मिर्च- 1 पिंच
लाल मिर्च पाउडर- 0.5 टीस्पून
नमक- 1 पिंच
चिल्ली फ्लेक्स- 0.5 टीस्पून (गार्निश के लिए)
बीन स्प्राउट्स- 5 ग्राम (गार्निश के लिए)
क्रीम फ्रैसिच- 50 मि.लीटर (गार्निश के लिए)

विधिः
1.
ओवन को 180°C तक प्रहीट करें।

2. बेंकिंग शीट पर शिमला मिर्च और शकरकंदी रख कर उसपर तेल लगाने के बाद उसे 20-25 मिनट तक रोस्ट कर लें।

3. एक पैन में तेल गर्म करके उसमें प्याज और धनिया को 1 मिनट तक फ्राई करके इसमें रोस्ट शकरकंदी डालकर पका लें।

. इसके बाद इसमें चिकन स्टॉक क्यूब और सारी सामग्री डालकर 20-25 मिनट तक सब्जियों के सॉफ्ट होने तक पकाए।

5. अब इसमें क्रीम डालकर इसे बीन स्प्राउट्स और चिल्ली फ्लेक्स के साथ गार्निश करें।

6. आपका रोस्टेड स्वीट पटेटो सूप बन कर तैयार है। इसे बाउल में डालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।