Thursday, April 9, 2026
Latest:
katniLatest

कटनी में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

कटनी में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत। माधव नगर थाना अंतर्गत लखापतेरी पहलवान ढावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार प्रीतम हल्दकार (50 वर्ष) को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक घटना स्थल से फरार हो गया।कटनी में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

हाइवे एबुलेंस 1033 को स्थानीय लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल से मृतक को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेजा और घटना को जांच में लिया है।

पुलिस अधीकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि