REWA ITWARI EXPRESS बेहद काम की है रीवा इतवारी ट्रेन, मरीजों के लिए नागपुर जाना हुआ आसान

REWA ITWARI EXPRESS बेहद काम की है रीवा इतवारी ट्रेन कुछ लोग तो इसे एम्बुलेंस तक कहने से नहीं चूक रहे। रीवा इतवारी ट्रेन से मरीजों के लिए नागपुर जाना आसान हो गया है।

छिंदवाड़ा में रीवा इतवारी ट्रेन का स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के पूर्व कहा कि केंद्र और राज्य में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार है, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने सभी नैरोगेज और मीटर गेज को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखा था।

आज उन्ही के सपनो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है। अब ट्रेन सीधी छिन्दवाड़ा से रीवा जाएगी। इस ट्रैन से यात्री मैहर प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थल में पहुंच सकेंगे। इससे व्यापार क्षेत्र में भी लाभ होगा।

कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस की बनाई हुई योजनाओं का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। इससे समय स्थल पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बन गई । कांग्रेस के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने कहा कि कमलनाथ एवं नकुल नाथ के प्रयासों से जिले को यह सौगात मिली है।

रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल rewa itwari time table

 इतवारी रीवा एक्सप्रेस ट्रेन (क्रमांक 11755 / 11756) की समय सारणी एवं रीवा से इतवारी के बीच स्टॉपेज का विवरण। (Rewa Itwari Express New Route)

रीवा – इतवारी के लिए – रीवा रेलवे स्टेशन से शाम 5.20 रवाना, रात 9.40 पर जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर 9.50 पर रवाना होकर रात 10.15 पर कचपुरा, रात 2.05 पर नैनपुर पहुंचकर 2.25 पर रवाना होगी, सुबह 5.15 छिंदवाड़ा पहुंचकर 5.35 पर रवाना होकर सुबह 8.40 पर इतवारी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

इतवारी – रीवा के लिए – शाम 5.30 पर इतवारी रेलवे स्टेशन से रवाना होकर रात 8.30 पर छिंदवाड़ा पहुंचकर 8.50 पर रवाना, रात 11.20 पर नैनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर 11.45 पर रवाना, रात 3.35 पर कचपुरा, सुबह 4.05 पर जबलपुर पहुंचकर 4.15 को रवाना होकर सुबह 8.20 पर रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

रीवा इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज-  सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, चौरई, छिंदवाड़ा, रामाकोना, सावनेर, इतवारी जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेन 3 दिन (बुधवार, शनिवार, सोमवार) इतवारी रेलवे स्टेशन से चलेगी और वहीं अगले 3 दिन रीवा रेलवे स्टेशन से चलेगी। (Rewa Itwari Express New Route)

Exit mobile version