Thursday, May 14, 2026
katniLatestमध्यप्रदेश

रीवा-सीएसएमटी-रीवा स्पेशल ट्रेन: एक-एक ट्रिप कैंसिल, नई तिथि की घोषणा बाद में

जबलपुर । रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली रीवा-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को अपरिहार्य कारण से 1-1 ट्रिप निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी निम्न है।

1) गाड़ी संख्या 02185 रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से दिनाँक 22.09.2024 को निरस्त रहेगी ।
2) गाड़ी संख्या 02186 सीएसएमटी-रीवा स्पेशल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन सीएसएमटी से दिनाँक 23.09.2024 को निरस्त रहेगी।

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

जनसंपर्क विभाग पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम