Rewa Airport भारी बारिश के कारण शनिवार को रीवा एयरपोर्ट के पार्किंग की बाउंड्रीवाल धराशायी हो गई। एयरपोर्ट के निर्माण में करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
पिछले वर्ष 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने इसका वर्चुअल लोकार्पण किया था। पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश के कारण एयरपोर्ट क्षेत्र की जमीन अचानक धंस गई, जिससे दीवार का एक हिस्सा धराशायी हो गया।
प्रशासन ने जेसीबी से मलबा हटाते हुए निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी करने की बात कही है। कांग्रेस ने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि पहली बारिश में ही रीवा का विकास बह गया है।
कांग्रेस ने प्रदेश के निर्माण कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर निशाना साधा है। वहीं कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि ज्यादा बारिश होने के कारण रीवा एयरपोर्ट के पार्किंग की दीवार गिरी है। निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया जाएगा

