Tuesday, May 12, 2026
Latest:
FEATUREDkatniमध्यप्रदेश

अयोध्या जी से आए अक्षत घर-घर बांट रहे रामसेवक

कटनी। पूरा देश अयोध्या में बन रहे 500 वर्षों के बाद भव्य रामलला के मंदिर निर्माण में जगमगाया हुआ है वही भगवान श्री राम के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा श्री अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही है जिसके निमित्त देश भर में रामसेवक घूम घूम कर अयोध्या जी से आए अक्षत, भगवान राम का चित्र और आमंत्रण पत्र प्रत्येक परिवार को देने का कार्य कर रहे हैं ।

कटनी में यह अभियान प्रत्येक गांव , प्रत्येक बस्ती में जारी है । रामसेवकों की टोली स्वरूप में हो रही है , वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मैं परिवारों के मध्य हल्दी अक्षत वितरण कर प्रत्येक परिवार को आने वाली 22 जनवरी को रात्रि में घरों में न्यूनतम 11 दीपक जलाने,लाइटिंग और आतिशबाजी करने का आग्रह किया । श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण गृह संपर्क अभियान के जिला संयोजक अमित कनकने एवं सह संयोजक राहुल दुबे जी हैं ।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रामसेवक स्वरूप में संगठन मंत्री वसुंधरा सिंह, सीमांत दुबे, संजय कुशवाहा, श्रेया निगम, मानसी मिश्रा,
हाउसिंग बोर्ड पूर्व पार्षद सीमा जैन सोगानी, कैलाश जैन सोगानी जी आदर्श रजक, अंकित कुशवाहा, अतुल पाठक, विनय विश्वकर्मा, नितिन साहू, संजय गोस्वामी, अमित कुशवाहा,अवधेश पटेल, निखिल विश्वकर्मा, प्रशांत राजभान, निशांत विश्वकर्मा, सुमित कुशवाहा एवं समस्त राम भक्त ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम