Raipur Satta King Arrested: दुबई से ‘नसीब बुक’ सट्टा एप चलाने वाला सोनू फतनानी रायपुर में गिरफ्तार; करोड़ों का हिसाब और ₹9 लाख कैश जब्त
Raipur Satta King Arrested: दुबई से ‘नसीब बुक’ सट्टा एप चलाने वाला सोनू फतनानी रायपुर में गिरफ्तार; करोड़ों का हिसाब और ₹9 लाख कैश जब्त। राजधानी रायपुर की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दुबई में बैठकर “नसीब बुक” (Naseeb Book) नाम से सट्टा ऐप और सिंडिकेट संचालित करने वाले मुख्य सरगना सोनू फतनानी को गिरफ्तार कर लिया है। शातिर आरोपी को उस वक्त दबोचा गया, जब वह लुक-छिपकर तिल्दा इलाके में दाखिल हो रहा था।
पुलिस ने तिल्दा के पास तगड़ी घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 9 लाख रुपये नगद, हाईटेक मोबाइल फोन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए करोड़ों रुपये के हवाला व सट्टे के लेन-देन से जुड़े खुफिया दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं।
दुबई से लौटते ही क्राइम ब्रांच ने बुना जाल
पुलिस के मुताबिक, सोनू फतनानी लंबे समय से दुबई में सेफ-हाउस लेकर रह रहा था और वहीं से इस अवैध काले कारोबार को रिमोट कंट्रोल की तरह ऑपरेट कर रहा था। इस नेटवर्क के तार छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों से जुड़े थे।
बुआ की मौत पर भी नहीं आया था भारत: पुलिस इसकी कुंडली काफी समय से खंगाल रही थी। करीब तीन महीने पहले सोनू फतनानी की बुआ का निधन हुआ था, लेकिन तब पुलिस की गिरफ्तारी और खुफिया इनपुट के डर से वह अंतिम संस्कार में शामिल होने भारत नहीं आया। इस बार जैसे ही क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला कि सोनू भारत आ चुका है, पुलिस ने उसकी हर गतिविधि को ट्रैक करना शुरू किया और तिल्दा पहुंचते ही उसे दबोच लिया।Raipur Satta King Arrested: दुबई से ‘नसीब बुक’ सट्टा एप चलाने वाला सोनू फतनानी रायपुर में गिरफ्तार; करोड़ों का हिसाब और ₹9 लाख कैश जब्त
भाई राहुल फतनानी संभालता था ‘मनी ट्रेल’, बब्बन लालवानी से जुड़े तार
इस हाई-प्रोफाइल सिंडिकेट में सोनू का सगा भाई राहुल फतनानी भी बराबर का हिस्सेदार निकला। जांच में सामने आया है कि सोनू दुबई से ऐप चलाता था और राहुल भारत में सट्टे की अवैध रकम को ठिकाने लगाने और उसके मैनेजमेंट (हवाला व बैंकिंग ट्रांसफर) का काम देखता था।
-
आलीशान बंगला रडार पर: तिल्दा के वार्ड क्रमांक-05 में राहुल फतनानी का एक बेहद आलीशान और करोड़ों की लागत वाला बंगला बन रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कहीं इस बंगले में सट्टे का पैसा तो नहीं लगा है। राहुल की सभी बेनामी संपत्तियों को फ्रीज करने की तैयारी है।
-
बब्बन लालवानी कनेक्शन: गिरफ्तार किए गए पुराने बड़े सटोरिए बब्बन लालवानी और सोनू फतनानी के बीच गहरी पार्टनरशिप (साझेदारी) के सबूत मिले हैं। दोनों मिलकर छत्तीसगढ़ में नए लड़कों को सट्टे के दलदल में धकेल रहे थे।
मिट्टी तेल डालकर खुदकुशी की कोशिश का पुराना इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी राहुल फतनानी का विवादों से पुराना नाता रहा है। कुछ समय पहले ऑनलाइन सट्टे में भारी रकम हारने के बाद लेनदारों के दबाव में आकर राहुल ने एक अन्य सटोरिए के सामने अपने ही घर में मिट्टी का तेल (केरोसिन) डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, हालांकि उस वक्त मौके पर उसे बचा लिया गया था।
रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम अब सोनू फतनानी के मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट, टेलीग्राम चैनल्स और विदेशी बैंक खातों के डेटा को डिक्रिप्ट कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस ‘नसीब बुक’ ऐप के पीछे छत्तीसगढ़ के कई सफेदपोश कारोबारियों, सटोरियों और बड़े नामों का खुलासा होना तय है। Raipur Satta King Arrested: दुबई से ‘नसीब बुक’ सट्टा एप चलाने वाला सोनू फतनानी रायपुर में गिरफ्तार; करोड़ों का हिसाब और ₹9 लाख कैश जब्त

