कटनी स्टेशन पर रेलवे ने चलाया विशेष टिकट जांच (किलाबंदी चैक) अभियान, बिना टिकिट यात्रा करते पकड़े गए यात्रियों से वसूला जुर्माना

कटनी(YASHBHARAT.COM)। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जबलपुर शशांक गुप्ता के मार्गदर्शन में आज 5 अक्टूबर, सोमवार को सुबह 09:00 बजे से कटनी स्टेशन पर विशेष टिकट जांच (किलाबंदी चैक) अभियान शुरू किया गया है। मुख्यालय के निर्देशानुसार भोपाल और कोटा मंडल के टिकट जांच कर्मचारी भी अभियान में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा आरपीएफ, जीआरपी, पीसीसीएम स्क्वाड तथा जबलपुर मंडल के कर्मचारियों सहित लगभग 25 सदस्यीय संयुक्त दल द्वारा सघन जांच की जा रही है।
अभियान का उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण, रेलवे राजस्व की सुरक्षा तथा यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। समाचार लिखे जाने तक अभियान जारी था तथा जांच दल के द्वारा कई यात्रियों को बिना टिकिट यात्रा करते पकड़ कर जुर्माना वसूल किया जा चुका था। सीटीआई धीरेन्द्र दाहिया के मुताबिक अभियान के पूरे आंकड़े देर शाम तक आयेंगे।







