Site icon Yashbharat.com

Railway Vacancy : RRB से होगी ट्रेन कंट्रोलर्स की सीधी भर्ती- जानें कब और कैसे अप्लाई करें

train reservation ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

train reservation ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

Railway Vacancy : RRB से होगी ट्रेन कंट्रोलर्स की सीधी भर्ती- जानें कब और कैसे अप्लाई करें।रेल मंत्रालय ट्रेन नियंत्रकों के 60 प्रतिशत पदों को रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरेगा। मंत्रालय ने 25 जून को यह घोषणा की। मंत्रालय द्वारा घोषित सुधारों के अनुसार, नियंत्रण विभाग में 60 प्रतिशत रिक्तियां बोर्ड द्वारा सीधी भर्ती के जरिये स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों से भरी जाएंगी।

Railway Vacancy : RRB से होगी ट्रेन कंट्रोलर्स की सीधी भर्ती- जानें कब और कैसे अप्लाई करें

indian railway

हालांकि यह परीक्षा किस स्वरूप में होगी और इसे क्या नाम दिया जाएगा, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि इन बिंदुओं पर सक्षम प्राधिकरण द्वारा जल्द निर्णय लिया जाएगा।

नियंत्रण विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 2017 तक विभाग में सीधी भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित ‘रेलवे ट्रैफिक अप्रेंटिस’ परीक्षा के माध्यम से होती थी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, हालांकि 2017 में परीक्षा बंद कर दी गई थी, जिसके बाद नियंत्रण विभाग में सीधी भर्ती बंद हो गयी और सभी पदों को ‘फीडर कैडर’ जैसे गार्ड, स्टेशन मास्टर और ट्रेन क्लर्क के माध्यम से भरा जाता था।

40 प्रतिशत रिक्तियां सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से

उन्होंने बताया चूंकि नियंत्रण विभाग में मौद्रिक लाभ ‘फीडर कैडर’ के बराबर या उससे अधिक नहीं थे, इसलिए चुने जाने वाले कर्मचारी विभाग में आने से इनकार कर देते थे।एक नियंत्रक ने बताया, नियंत्रण विभाग में प्रतिभाशाली कर्मचारियों की कमी का यह प्रमुख कारण है, जिसे भारतीय रेलवे का मस्तिष्क या तंत्रिका केंद्र माना जाता है। हालांकि, नए सुधारों के साथ अब अच्छे अभ्यर्थियों को सीधे यहां तैनात किया जाएगा और इससे ट्रेन संचालन में सुधार होगा। मंत्रालय के परिपत्र के अनुसार, शेष 40 प्रतिशत रिक्तियां सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) या योग्यता आधारित पदोन्नति कोटा के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएंगी।

 

 

Exit mobile version