Latest

Rail Traffic Alert: झांसी-मानिकपुर रूट पर 28 से 30 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द; जानिए डायवर्टेड और प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट

Rail Traffic Alert: झांसी-मानिकपुर रूट पर 28 से 30 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द; जानिए डायवर्टेड और प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट

Rail Traffic Alert: झांसी-मानिकपुर रूट पर 28 से 30 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द; जानिए डायवर्टेड और प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट

झांसी/प्रयागराज: अगर आप अगले दो से तीन दिनों में झांसी, ग्वालियर, प्रयागराज, मानिकपुर या बांदा रूट पर ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे के प्रयागराज डिवीजन ने सूचित किया है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेल खंड के मऊरानीपुर-रोरा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग (Non-Interlocking Work) का काम किया जा रहा है।

इस विकास कार्य के चलते 28 जुलाई से 30 जुलाई तक इस मार्ग से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।

रद्द की गई ट्रेनों की सूची (Cancelled Trains)

विकास कार्यों के चलते निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा:

  • ट्रेन संख्या 11801 (ग्वालियर – प्रयागराज एक्सप्रेस): 28 और 29 जुलाई को रद्द।

  • ट्रेन संख्या 11802 (प्रयागराज – ग्वालियर एक्सप्रेस): 29 और 30 जुलाई को रद्द।

  • ट्रेन संख्या 64613 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – बांदा मेमू): 28 और 29 जुलाई को रद्द।

  • ट्रेन संख्या 64614 (बांदा – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू): 28 और 29 जुलाई को रद्द।

  • ट्रेन संख्या 64611 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – मानिकपुर मेमू): 29 जुलाई को रद्द।

  • ट्रेन संख्या 64612 (मानिकपुर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू): 30 जुलाई को रद्द।

डायवर्ट (बदले मार्ग से चलने वाली) ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 19666 (उदयपुर सिटी – खजुराहो एक्सप्रेस): 28 जुलाई को अपनी यात्रा शुरू करने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – दैलवारा – बिरारी – खजुराहो के रास्ते चलाई जाएगी।

  • ट्रेन संख्या 19665 (खजुराहो – उदयपुर सिटी एक्सप्रेस): 29 जुलाई को शुरू होने वाली यात्रा के तहत यह ट्रेन खजुराहो – बिरारी – दैलवारा – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के रास्ते चलेगी।

रोककर (Re-scheduled) चलाई जाने वाली ट्रेन

  • ट्रेन संख्या 20975 (हावड़ा – आगरा कैंट एक्सप्रेस): 28 जुलाई को अपनी यात्रा शुरू करने वाली यह ट्रेन रास्ते में रोककर चलाई जाएगी। इसे प्रयागराज मंडल में 150 मिनट और झांसी मंडल में 60 मिनट नियंत्रित (Detained) करके चलाया जाएगा। Rail Traffic Alert: झांसी-मानिकपुर रूट पर 28 से 30 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द; जानिए डायवर्टेड और प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट

 रेलवे की सलाह: यात्रा से पहले ऐसे चेक करें स्टेटस

रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें:

  1. वेबसाइट: राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।

  2. मोबाइल ऐप: IRCTC या ‘NTES’ (Rail Connect) ऐप का उपयोग करें।

  3. हेल्पलाइन नंबर: किसी भी जानकारी के लिए रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें।

Back to top button