Rail News। महाप्रबंधक WCR सुधीर कुमार गुप्ता ने गुरुवार को जबलपुर से कटनी होकर सलैया स्टेशन तक विशेष ट्रेन परख से रेलवे ट्रैक, रेलवे ब्रिज, सिग्नल्स एवं यात्री सुविधाओं आदि का सघन निरीक्षण किया साथ ही ऑन ड्यूटी रेलवे स्टाफ से चर्चा करते हुए सुरक्षा एवं संरक्षा संबंधी ज्ञान को जांचा परखा रेलवे तकनीकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली ।
जबलपुर से शुरू हुए इस निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने जबलपुर से दमोह के बीच मेजर एवं माईनर रेलवे ब्रिज पर उतरकर उनके अनुरक्षण तथा रेलवे ट्रैक पर कार्यरत रेलवे के ट्रैकमैनों से चर्चा करते हुए अनुरक्षण के कार्य के विषय में जानकारी हासिल की ।
श्री गुप्ता ने सिग्नल एवं दूर संचार विभाग के कर्मचारियों से सिग्नल के सम्बन्ध में एवं कटनी मुडवारा में यात्रियों से स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के विषय में भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ट्रेन के आपरेशन ब्लॉक तथा कर्मचारियों के रेल आवास आदि के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।
महाप्रबंधक श्री गुप्ता के इस निरीक्षण के दौरान पश्चिम मध्य रेल के संरक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, मुख्य ब्रिज अभियंता श्री आनंद सिंह, कटनी के एरिया मैनेजर, सहायक वाणिज्य प्रबंधक सहायक मंडल इंजीनियर कटनी के साथ ही मण्डल के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे ।

