मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नई पटकथा लिखेंगे राहुल, आज भोपाल में हाई-लेवल बैठकें

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नई पटकथा लिखेंगे राहुल, आज भोपाल में हाई-लेवल बैठकें

Rahul Gandhi in MP: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नई पटकथा लिखेंगे राहुल, आज भोपाल में हाई-लेवल बैठकें। 23 साल से मध्य प्रदेश में कांग्रेस वनवास काट रही है। कमल नाथ के नेतृत्व में 2018 में सरकार बनी, पर डेढ़ साल ही चल सकी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर चले गए। संगठन का ताना-बाना बिखर गया।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नई पटकथा लिखेंगे राहुल, आज भोपाल में हाई-लेवल बैठकें

अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मप्र में नई कांग्रेस खड़ी करेंगे। इसके लिए संगठन सृजन अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मंगलवार, 3 जून को भोपाल में राहुल गांधी ही करेंगे। वे 5 घंटे में तीन बैठकों और अधिवेशन में भाग लेंगे।

Exit mobile version