Rafale Induction Ceremony Live: वायुसेना में शामिल हुए राफेल विमान
Rafale Induction Ceremony Live: फ्रांस से आए लड़ाकू विमान Rafale आज औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन गए। जुलाई में फ्रांस से भारत आए पांच राफेल विमानों को आज भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। अंबाला एयरबेस पर भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली की मौजूदगी में सर्वधर्म पूजा के साथ समारोह शुरू हुआ। इसके बार राफेल ने एयर शो में दमदार प्रदर्शन किया।
इसके बाद एयर शो हुआ। सबसे पहले सुखाई लड़ाकू विमानों ने एयर शो में हिस्सा लिया। इसके बाद फ्रांसिसी लड़ाकू विमान जैगुआर और फिर राफेल ने इस शो में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। इसकी गर्जना से दुश्मन देशों की चिंता बढ़ गई। लैंडिंग के बाद राफेल विमान को वाटर कैनन सैल्युट दिया गया। भारत में निर्मित लड़ाकू विमान तेजस भी इस शो में शामिल हुआ। इसके बाद हेलीकॉप्टर्स के प्रदर्शन ने सभी को रोमांचित किया।








