संस्कृति एवं कला का संवर्धन एवं प्रोत्साहन,लोक कला के बिखरे अनोखे रंग

संस्कृति एवं कला का संवर्धन एवं प्रोत्साहन,लोक कला के बिखरे अनोखे रं

कटनी- संस्कार भारतीय राष्ट्रीय संगठन की जिला इकाई कटनी के द्वारा कलाकारों को प्रोत्साहन व उनकी कला के प्रस्तुतीकरण के लिए मंच देने के लिए लोक कला का आयोजन किया जिसमें एक से एक आकर्षक प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा दी गई संस्कार भारती कटनी की लोककला विधा प्रमुख आकांक्षा वरसैंया ने लोक संस्कृति को प्रस्तुत करने वाले लोक कलाकारों से संपर्क कर लोक कला की विभिन्न प्रतिभाओं को इस मंच पर प्रस्तुतीकरण का अवसर प्रदान किया। संस्कृति एवं कला का संवर्धन एवं प्रोत्साहन देना संस्कार भारतीय संस्था का उद्देश्य है ,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
संदीप जयसवाल विधायक मुड़वारा और कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक टंडन जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी अतिथि के तौर पर संस्कार भारती महाकौशल प्रांत की महामंत्री धनराज गुप्ता जी व अशोक शुक्ला रहे इस कार्यक्रम में कटनी जिले के अलावा सतना और उमरिया जिले से भी पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का सुचारू संचालन नवीन गुप्ता जी ने किया मंच और पूजा की व्यवस्था श्रीमती तनु गुप्ता व आशु सुहाने ने संभाली सम्मान और पुरस्कार की प्रभारी हीरामणि बरसैंया , ध्येय गीत की प्रस्तुति अनीता सिजारिया, माया तिवारी, गीता पांडे, रंजना वर्मा, गीता बरसैंया, अलका अग्रवाल ने की संस्था अध्यक्ष श्रीमान अशोक तिवारी जी ने संस्था के उद्देश्यों की जानकारी प्रस्तुत की व स्वागत वंदन कर। उन्होंने कहा कि संस्कृति व कला के संवर्धन के लिए संस्कार भारती का गठन हुआ है कलाकारों को मंच प्रदान करना उनकी कला को बढ़ावा देना ही संस्कार भारती का उद्देश्य है, मुख्य अतिथि संदीप जयसवाल ने अपने उद्बोधन में यथा संभव सहयोग व प्रोत्साहन की बात कही कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक टंडन ने कार्यक्रम के संयोजन और कलाकारों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की प्रांत महामंत्री धनराज गुप्ता जी ने बधाई देते हुए कला और कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कटनी इकाई संस्कार भारती के उद्देश्यों के अनुसार अच्छा संयोजन कर रही है। कलाकारों की प्रस्तुतियों में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना तोयजा गुप्ता के द्वारा प्रस्तुत की गई, बुंदेली लोक नृत्य” नैना बंद लागे कहियो ना” में संपूर्ण बुंदेलखंड की विरासत का वर्णन लोक नृत्य के माध्यम से किया गया, कालबेलिया राजस्थानी नृत्य अर्शिया गेलानी के द्वारा प्रस्तुत किया गया तो वहीं कत्थक नृत्य पूर्वी पटेल के द्वारा प्रस्तुत किया गया, नन्हे कवि अर्णव चौबे के द्वारा ओज पूर्ण कविता प्रस्तुत की गई, दिव्यांग कलाकार शिवानी पाल जिनका एक पैर नहीं है जो बैसाखी से चलती हैं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सबको आश्चर्य में डाल दिया तो वही आदिवासी युवतियों द्वारा देवी देवताओं का मनौती का गीत “जय जौहार ” की प्रस्तुति लोक नृत्य के माध्यम से दी गई विवेक विश्वकर्मा जी के द्वारा निर्देशित देशभक्ति गीत का प्रस्तुतीकरण भी किया गया,अलका अग्रवाल द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किया और अंत में संस्कार भारती संस्था की सदस्यों के द्वारा वंदे मातरम गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी गई जिसमें भारत माता के रुप में वंदना गेलानी, विनीता गुप्ता व शालिनी सोनी ने वंदे मातरम् गीत गाया तिरंगे के वेश में शशि दुवे, अनीता वैश्य, मीना खंडेलवाल, अल्का सरावगी, योगिता त्रिसोलिया, निकिता कोटक रहीं ,वहीं उपस्थित जनों के स्वागत व स्वलपाहार की व्यवस्था कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव ने संभाली आभार प्रदर्शन महामंत्री राजेश बरसैंया द्वारा किया गया मार्गदर्शन महिला प्रमुख सुश्री मीरा भार्गव के द्वारा किया जाता रहा ।कटनी शहर के अधिकांश गणमान्य जन ,महिला पुरुष व बच्चों तथा संस्कार भारती कटनी के सभी सदस्य एवं पदाधिकारियो की गरिमा मई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ उपस्थित जनों में संस्था के दिनेश पांडे,आशा कोहली , अशोक तिवारी ,गीता बरसैंया,गीता पांडे ,रागनी मित्तल , पूनम गुप्ता ,सुशील शर्मा, रमेश खंडेलवाल , गिरीश कोहली, रौनक खंडेलवाल,आदित्य तिवारी,कमलेश अग्रवाल,राजेन्द्र सिंह,अशोक शुक्ला,शिवशंकर तिवारी,किरण तिवारी, आदि रहे l

Exit mobile version