नेतृत्व कौशल से प्रधानाध्यापक बदलेंगे स्कूलों की तस्वीर
शिक्षा की गुणवत्ता होगी प्राथमिक लक्ष्य, डाइट कटनी में लीडरशिप प्रशिक्षण का आयोजन
इस प्रशिक्षण की रूपरेखा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए एनसीएसएल एवं नीपा द्वारा तैयार की गई है। राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल द्वारा इस प्रशिक्षण को हिंदी में अनुवाद कर 6 प्रमुख क्षेत्रों पर आधारित 14 मॉड्यूल तैयार किए गए हैं।
प्रमुख प्रशिक्षण बिंदुओं में शामिल हैं:
-
परिवर्तनकारी नेतृत्व और व्यावसायिक विकास
-
विद्यालय को सीखने का आधार बनाना
-
प्रधानाध्यापकों की भूमिका का पुनः परिभाषीकरण
-
समता, समानुभूति और समावेशी शिक्षा की अवधारणा
-
दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षण प्रक्रियाओं का रूपांतरण
-
विद्यालय उन्नयन हेतु हितधारकों के साथ साझेदारी
इस प्रशिक्षण को राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके स्रोत समूह के सदस्यों – राकेश सिन्नरकर, डीआरजी राकेश विश्वकर्मा, महेन्द्र मिश्रा, श्रद्धांजली शुक्ला, शालिनी तिवारी, राकेश गौतम सहित अन्य फेकल्टी द्वारा संचालित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के बाद तेरह लक्ष्यों पर होगा काम
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर डाइट प्राचार्य श्री एम.पी. डुंगडुंग द्वारा सभी प्रधानाध्यापकों को 13 लक्ष्यों पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
-
स्वयं और विद्यालय को रोल मॉडल बनाना
-
शिक्षकों के कार्यों की सतत समीक्षा
-
छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना
-
पुस्तकालय की स्थापना और पठन संस्कृति का विकास
-
पालकों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेना
-
शिक्षण को प्रभावी बनाने हेतु टीएलएम का उपयोग
प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों ने डाइट पुस्तकालय का भ्रमण किया तथा डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित शिक्षण सहायक सामग्री का अवलोकन किया। प्रधानाध्यापकों ने पत्र लिखकर संकल्प लिया कि वे शिक्षक, छात्र और पालकों के सहयोग से अपने विद्यालयों में बदलाव लाएंगे और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
प्रशिक्षण में रही विशेषज्ञों की विशेष भागीदारी
शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रधानाध्यापकों को प्रेरित किया। वहीं डाइट फेकल्टी कल्पना खरे, राजेन्द्र असाटी, उमाशंकर सैनी ने लीडरशिप स्किल्स पर उदाहरणों के माध्यम से सत्रों का संचालन किया। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर आनंदम अनिल कांबले ने चिंता को प्रभाव में बदलने की तकनीक” पर विशेष सत्र लिया।
प्रशिक्षण की सफलता में राजेश गुप्ता, श्रीकिशोर शर्मा, सृजन चौकसे, सतेंद्र कोरी, विक्रम, गोविन्द, संतोष और मंजू सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नेतृत्व कौशल से प्रधानाध्यापक बदलेंगे स्कूलों की तस्वीर,शिक्षा की गुणवत्ता होगी प्राथमिक लक्ष्य, डाइट कटनी में लीडरशिप प्रशिक्षण का आयोजन
-
राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस 2026: कटनी जिले में 6 लाख से अधिक बच्चों और महिलाओं को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा -
शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में कृषि प्रशिक्षण: विद्यार्थियों को दी गई बाजरा की उन्नत खेती, जैविक कृषि और विपणन की जानकारी -
बिना दवा या जूस के होगी पूरी बॉडी डिटॉक्स: सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया पैरों को गुनगुने पानी में डुबोने का जादुई फॉर्मूला -
मेट्रो शहरों में क्यों बढ़ रहा है ‘DINK’ लाइफस्टाइल का क्रेज? डबल इनकम, नो किड्स: आजादी, करियर या आर्थिक दबाव का फैसला -
रणजी ट्रॉफी 2026-27: ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में पृथ्वी शॉ बने महाराष्ट्र के कप्तान; सर्विसेज के खिलाफ संभालेंगे कमान -
लाड़ली बहना योजना: क्या एक ही घर की दो महिलाओं को मिल सकता है योजना का लाभ? जानिए नियम, पात्रता और शर्तें -
कांगो नदी में दो नावों की टक्कर में 30 की मौत, दर्जनों लापता -
CM डॉ. मोहन यादव की मंडला को बड़ी सौगात: 460 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन; खुलेगा टाइगर सफारी जू और रेस्क्यू सेंटर -
मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: अगले साल होगी 1 लाख पदों पर सरकारी भर्ती, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान -
JEE Main 2027 Schedule: एनटीए ने जारी किया सेशन 1 परीक्षा का शेड्यूल, 22 जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं -
मेडिसिन नोबेल पुरस्कार 2026: कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान -
काशी एक्सप्रेस से अचानक लापता हुई महिला का हुआ खुलासा: अपहरण नहीं, मर्जी से मायके गई थी 26 वर्षीय शालिनी -
आजादी के 80 साल बाद इतिहास: असम के डिब्रूगढ़ से बांग्लादेश के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग कार्गो रवाना -
कटनी स्टेशन पर रेलवे ने चलाया विशेष टिकट जांच (किलाबंदी चैक) अभियान, बिना टिकिट यात्रा करते पकड़े गए यात्रियों से वसूला जुर्माना -
ममता पड़ी भारी: अनूपपुर में मां ने खोली बेटे की बंधी रस्सी, दरिंदे ने नानी, नाना, मां और बहन की ली जान -
Orient Cables IPO Listing: 65% प्रीमियम के साथ बाजार में बंपर एंट्री, लेकिन लिस्टिंग के तुरंत बाद लगा लोअर सर्किट -
’10 दिन में कुछ नहीं बदल जाएगा’: CEC के फैसलों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ECI से माँगा जवाब -
इंदौर: पोती ने देर रात बुलेट से पहुँचकर दादा को बैट से पीट-पीटकर मार डाला, 8 साल पुराना गुस्सा बनी वजह -
गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर: 8 अक्टूबर 2026 से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें उपाय -
GST 2.0: कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, 7 अक्टूबर की काउंसिल बैठक में छिन सकती है अफसरों की सीधे गिरफ्तारी की शक्ति
