Site icon Yashbharat.com

पूर्व CM शिवराज के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत की तैयारी

IMG 20230827 WA0011 1

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार भोपाल आगमन पर शिवराज सिंह चौहान का रविवार को जोरदार स्वागत किया जाएगा। जगह जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। शिवराज प्रातः दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल स्टेशन पहुंचेंगे। यहां उनकी अगवानी भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक करेंगे।

शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शिवराज का भव्य स्वागत करेंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक 65 से अधिक जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Exit mobile version