पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल रवाना, मुड़वारा स्टेशन में हुआ भव्य स्वागत

wp 17033519379204295487963496184152

कटनी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे यहां मुड़वारा स्टेशन से रेवांचल एक्सप्रेस से श्री चौहान भोपाल रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री का मुड़वारा स्टेशन पर भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्री चौहान अमरकंटक से वापस भोपाल जा रहे थे।

wp 17033528748169063455236475689392

wp 17033528634938379921067334521884

पहले उन्हें रात्रि 8बजे सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट भी करनी थी लेकिन ट्रेन के टाइम पर कटनी पहुंचे लिहाजा सीधे मुड़वारा स्टेशन पहुंचे। कटनी पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री का भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन की अगुवाई में सैकड़ों भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय, बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह,  केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

news updating…

इसे भी पढ़ें-  बरही अग्निकांड के मृतकों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग,मिशन चौक पर कांग्रेसजनों ने रखा मौन, छह जिंदगियों को बचाने में अग्निशमन व्यवस्था की नाकामी पर उठाए सवाल