Site icon Yashbharat.com

इंदौर में 1700 बसों की तैयारी, लेकिन महंगा हुआ सफर- छात्रों का पास 600 रुपये

बलूचिस्तान में पंजाबी यात्रियों की पहचान कर 9 की हत्या- बस से अपहरण के बाद बर्बर गोलीबारी

बलूचिस्तान में पंजाबी यात्रियों की पहचान कर 9 की हत्या- बस से अपहरण के बाद बर्बर गोलीबारी

इंदौर। इंदौर में 1700 बसों की तैयारी, लेकिन महंगा हुआ सफर-छात्रों का पास 600 रुपये। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। Atal Indore City Transport Services Limited (AICTSL) के संचालन में परिवर्तन के बाद अब छात्रों, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली राहत कम हो गई है।

पास की कीमत में बड़ा इजाफा

पहले छात्रों को मासिक पास ₹200 में मिलता थाअब वही पास ₹600 में मिलेगा यानी सीधे तीन गुना बढ़ोतरी, जिससे हजारों छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है

महापौर पास योजना बंद

नगर निगम से मिलने वाली आर्थिक सहायता बंद होने के कारण महापौर पास योजना पूरी तरह खत्म कर दी गई हैइस योजना के बंद होने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ा झटका लगा है।

नई व्यवस्था: परिवहन विभाग के अधीन संचालन

अब बस सेवा का संचालन Madhya Pradesh Passenger Transport and Infrastructure Limited के माध्यम से होगा।यह बदलाव मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के तहत किया गया है

सेवा का दायरा बढ़ा

 इसमें शामिल होंगी:

1700 बसें चलाने की तैयारी

नई योजना के तहत- इंदौर संभाग में 1700+ बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया हैजहां एक तरफ बस सेवा का विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी की तैयारी है,वहीं दूसरी तरफ पास महंगा होने से आम जनताखासतौर पर छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

 

Exit mobile version