Site icon Yashbharat.com

उफनती नदी में घंटों संघर्ष करती रही गर्भवती की मौत

15 07 2025 mp rain news 15 july 1

रीवा। उफनती नदी में घंटों संघर्ष करती रही गर्भवती की अंततः मौत हो गई।

रीवा जिले के तहसील जवा के बरहटा गांव में भारी बारिश के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। उफनती नदी पार करते समय महिला का वाहन फंस गया और 2 घंटे तक फंसे रहने के बाद महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

जवा तहसील में इन दिनों भीषण बारिश का दौर जारी है। भनिगंवा क्षेत्र में सभी नदियां और नाले उफान पर हैं। ऐसा ही मामला रीवा जिले से सामने आया है। जहां नदी के उफान के कारण एक महिला घंटों तक वाहन में फंसी रही, और बिना उपचार उसकी मौत हो गई।

जवा तहसील के भनिगंवा गांव की रहने वाली प्रिया रानी कोल की प्रेगनेंसी के दौरान तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जवा अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में महना नदी का उफान तेज था। सभी लोग नदी के एक तरफ ही अटके रहे। इसी दौरान करीब एक दो घंटे तक प्रिया परेशान होती रही।

Exit mobile version