Site icon Yashbharat.com

Powerlifting में कटनी की चारूसिता ने जीता गोल्ड मेडल, चैंपियन खिताब बरकरार

कटनी। कटनी संभाग की दस सदस्यीय महिला एवं पुरुष वेटलिफ्टर की टीम ने इंदौर में आयोजित 43 वीं मध्यप्रदेश पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पांच कांस्य व एक गोल्ड मेडल जीता। 40 मास्टर वर्ग महिला में चारुसिता तिवारी ने लगातार दूसरे वर्ष गोल्ड मेडल जीतकर मध्य प्रदेश चैंपियन बनी और अब मई में तमिलनाडु में खेली जाने वाली नेशनल चैंपियनशिप में अपने वर्ग समूह से एमपी की टीम से खेलेंगी। श्रीराम स्पोर्ट्स सेंटर इंदौर में 22 अप्रैल तक संपन्न दो दिवसीय प्रादेशिक प्रतियोगिता में कटनी की महिला वेटलिफ्टर हर्षिता ने अपने जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता।

मास्टर वर्ग से राजेन्द्र दुबे, जूनियर पुरुष वर्ग से पवन गुप्ता, अरुण खटीक, मोहित कुशवाहा ने भी तीसरा स्थान अर्जित करते हुए कांस्य जीता।

कोच अविनाश दुबे ने बताया कि संपन्न प्रदेश चैंपियनशिप के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र हांडिया तथा फाइनल मैच के मुख्य अतिथि खेल मंत्री जीतू पटवारी ने पुरस्कार वितरण किया। कटनी टीम के खिलाड़ी सोनू विश्वकर्मा, इमरान खान, सैफ ने भी शानदार प्रदर्शन किया तथा फाइनल राउंड तक पहुंचे। विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों व खेलप्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Exit mobile version