Sunday, April 19, 2026
Latest:
Latest

Asian Games: 72 साल के इतिहास में पहली बार भारत ने जीते 100 पदक, महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

 नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड काम कर दिया है और 72 साल के इतिहास में पहली बार 100 पदक जीते है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार सुबह एशियन गेम्‍स 2023 में फाइनल में चीनी ताइपे को 26-25 से मात देकर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत का यह 25वां गोल्‍ड मेडल रहा और इसी के साथ एशियन गेम्‍स 2023 में भारत ने 100वां मेडल भी अपने नाम कर लिया।

भारत की बेटियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

भारत की बेटियों ने भी इस दौरान कई पदक जीते। ज्योति सुरेखा वेन्नम ने तीरंदाजी महिला कंपाउंड में कोरिया को 149-145 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले तीरंदाज अदिति गोपीचंद ने इंडोनेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता। पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी फाइनल में ओजस प्रवीण देवताले ने अभिषेक वर्मा (149-147) को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीता। गौरतलब है कि एशियन गेम्‍स 2023 मेडल जीतने के लिहाज से ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना चुका है। भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में सबसे ज्‍यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है।

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम