थाना माधवनगर पुलिस ने 13 वर्षीय अपहृत नाबालिक बालक को पुलिस ने किया सुरक्षित दस्तयाब , परिजन के चेहरे पर लौटी मुस्कान

थाना माधवनगर पुलिस ने 13 वर्षीय अपहृत नाबालिक बालक को पुलिस ने किया सुरक्षित दस्तयाब , परिजन के चेहरे पर लौटी मुस्का
माधवनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 13 वर्षीय अपहृत नाबालिक बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। यह कार्यवाही अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में हासिल हुई।
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जबलपुर, नरसिंहपुर, सतना, रीवा, मुम्बई, दिल्ली में नाबालिक बालक की तलाशी अभियान चलाया और अंततः कटनी नगर से बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।
घटना का विवरणः- घटना दिनांक 18.12.24 के दोपहर 12 बजे की है जब नाबालिक अपहृत बालक उम्र 13 साल निवासी माधवनगर का घर से बिना बताये खेलने गया था और जब उसके पिता काम से वापस आ रहे थे तब पिता को देख पुत्र, पिता के डर से घर वापस नही गया और रास्ते पर से ही कही चला गया जिसकी पता तलाश करने पर नही मिलने पर पिता व्दारा थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर थाना माधवनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 1017/24 धारा- 137(2) बीएनएस का कायम कर अपहृत की पुलिस निरंतर जिला कटनी एवं सीमावर्ती जिलो के साथ साथ जबलपुर, नरसिंहपुर, सतना, रीवा, मुम्बई, दिल्ली में भी लगातार तलाश कर रही थी और अंततः अपहृत को मुखबिर सूचना पर कटनी नगर से उनि दीपू सिंह कुशवाह ने दस्तयाब किया है । जिसकी प्रारंभिक कार्यवाही बाद पुलिस ने अपहृत को उसकी माता-पिता को सुपुर्द कर दिया।
*परिजनों की खुशीः*- बालक को सुरक्षित पाकर उसके परिजनो के चेहरे पर राहत और खुशी की मुस्कान लौट आई। बालक के माता-पिता ने पुलिस के प्रयासो की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
*महत्वपूर्ण भूमिकाः*- थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में निरीक्षक अभिषेक चौबे के कुशल नेतृत्व में उनि दीपू सिंह कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। थाना माधवनगर लगातार गुमशुदा, अपहृता की दस्तयाबी और बिछडे, अपहृत, गुमशुदा को परिजन से मिलाने में लगातार सराहनीय कार्य कर रही हैं इसी क्रम में आज भी पुलिस व्दारा किशोर बालक को अपने परिजन से मिलाया गया जिससे परिजन ने बालक के मिलने पर राहत की सांस ली और खुशी में झूम उठे।







