Police SI Suspended वायरल VIDEO के बाद 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए पूरा मामला
Police SI Suspended in katni कटनी में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। कल वायरल वीडियो में दिख रहा था कि एक महिला अपनी बच्ची के साथ पुलिस की 100 डायल गाड़ी के सामने लेट गई। यह वीडियो बहोरीबंद विधानसभा के ग्राम धूरी का था।
Police SI Suspended वायरल वीडियो के बाद 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए पूरा मामला pic.twitter.com/Jvs8CF5FQI
दरअसल शनिवार को सीएम हेल्पलाइन में फरियाद लगाने वाले के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कटनी पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया कि स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के धुरी ग्राम से सीएम हेल्पलाइन बंद कराने को लेकर मारपीट करने का वीडियो आया था जिसकी जांच स्लीमनाबाद एसडीओपी को सौपी गई ।
जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रथम दृष्टि लापरवाही पाई गई है जिसमें उप निरीक्षक राकेश पटेल एवं सहायक उपनिरीक्षक बाल गोविंद प्रजापति को सस्पेंड कर लाइन अटैच किया गया है। आरोप है कि मुख्यमंत्री को 181 पर शिकायत करने से ये पुलिस वाले नाराज थे था शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने फरियादी से मारपीट की।