पुलिस लाइन क्वाटर मे पुलिस कर्मी कर रहे थे शराब का सेवन एसपी ने चार को किया निलंबित
पुलिस लाइन क्वाटर मे पुलिस कर्मी कर रहे थे शराब का सेवन एसपी ने चार को किया निलंबि
कटनी -दरम्यानि रात्रि में संभागीय गश्त के दौरान श्री अखिलेश गौर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद द्वारा रात्रि करीबन 01ः00 बजे पुलिस लाईन कटनी के क्वार्टर गार्ड को चेक करने पर संतरी डियूटी में तैनात आरक्षक संदीप यादव शराब के नशे में मिला, साथ ही गार्ड रूम का निरीक्षण करने पर गार्ड रूम में अन्य पुलिस आरक्षक कमोद कोल थाना ढीमरखेड़ा, आरक्षक आकाश सिंह थाना माधवनगर एवं कार्य. प्र.आर. दीपक एक्का थाना बड़वारा शराब के नशे में मिले,
एसडीओपी स्लीमनाबाद द्वारा रात्रि गश्त सेक्टर अधिकारी उप निरीक्षक नीरज दुबे थाना प्रभारी एनकेजे एवं थाना माधवनगर के रात्रि गश्त कर्मचारियां को बुलाकर आरक्षक कमोद कोल थाना ढीमरखेड़ा, आरक्षक संदीप यादव थाना यातायात, आरक्षक आकाश सिंह थाना माधवनगर एवं कार्य. प्र.आर. दीपक एक्का थाना बड़वारा का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जो चिकित्सक द्वारा उक्त कर्मचारियों द्वारा शराब का सेवन किये जाने की पुष्टि की गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन द्वारा अत्यंत ही सख्त रूख अपनाते हुये उक्त चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाईन कटनी हाजिर किया गया।