गली चौराहों में पुलिस करती रही गस्त, अपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने पहली बार नवागत एसपी के नेतृत्व में हुई कांबिंग गश्त, एक सैकड़ा से अधिक वारंटी दबोचे,

गली चौराहों में पुलिस करती रही गस्त, अपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने पहली बार नवागत एसपी के नेतृत्व में हुई कांबिंग गश्त, एक सैकड़ा से अधिक वारंटी दबोचे

कटनी- जिले का पदभार संभालने के बाद बीती रात पहली बार नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में पूरे जिले में एक साथ कांबिंग गस्त की गई। एसपी के नेतृत्व में की गई कांबिंग गस्त के तहत सबसे पहले एसपी श्री विश्वकर्मा ने कोतवाली थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को कांबिंग गस्त के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में ब्रीफ किया। इसके बाद सारी रात पूरे जिले में सड़कों के साथ-साथ गाली चौराहों में पुलिस टीमें आपराधिक तत्वों की तलाश में घूमती रही। रात भर में पुलिस ने एक सैकड़ा से अधिक वारंटियों को दबोचने के साथ साथ, अवैध शराब के अड्डों पर दबिश देते हुए निगरानी बदमाशों के घर जाकर उनके संबंध में जानकारी एकत्र की।

अपराधियों के हौसले तोड़ने का प्रयास

सैटरडे नाइट को की गई कांबिंग गश्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधिक तत्वों के हौसले तोड़ना अत्यंत आवश्यक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शनिवार की रात पूरे जिले में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना और चौकी प्रभारियों के द्वारा कांबिंग गस्त की गई। गस्त के दौरान सड़को पर विशेष चेक प्वाइंट लगाकर ब्रीद एनालाइजर के जरिए शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं सड़क पर उत्पात मचाने वाले लोगों की जांच की गई। जांच के दौरान जिले भर में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 23 वाहन जप्त किए गए।

दबोचे गए वारंटी

कांबिंग गस्त करते हुए पुलिस टीमों ने एक सैकड़ा से भी अधिक वारंटियों की घर पकड़ की। कार्रवाई के क्रम में कुल 75 गिरफ्तारी वारंट, 34 स्थाई वारंट तामील कराए गए। पुलिस टीमों के द्वारा 67 निगरानी गुंडा बदमाशों को उनके घर जाकर चेक किया गया। 19 अवैध शराब के ठिकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा। दो जुआ फंडों पर भी इस दौरान कार्यवाही करते हुए जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 59 निगरानी बदमाशों की भी खोज खबर लेते हुए उन्हें अपराध से तौबा करने की हिदायत दी गई।

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने आम जनमानस को संदेश देते हुए कहा कि जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी तरह की अपराधिक या संवेदनशील गतिविधि की जानकारी लगते ही तत्काल इसकी सूचना समीपवर्ती थाने या फिर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक रूप से दिन किसी भी सूरत में अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा।

Exit mobile version