PM Modi Lakshadweep Visit: ‘क्या शानदार एक्सपीरियंस था…’, लक्षद्वीप पहुंचे पीएम मोदी ने की स्नॉर्कलिंग, तस्वीरें वायरल
PM Modi Lakshadweep Visit: ‘क्या शानदार एक्सपीरियंस था…’, लक्षद्वीप पहुंचे पीएम मोदी ने की स्नॉर्कलिंग, तस्वीरें वायरल हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लक्षद्वीप में स्नॉर्कलिंग का लुत्फ उठाया. उन्होंने अपने इस दौरे की तस्वीरें भी शेयर की हैं. एडवेंचर पसंद लोगों से पीएम मोदी ने इस जगह को अपनी बकेट लिस्ट में जोड़ने को भी कहा. गुरुवार को एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, जो लोग एडवेंचर को पसंद करते हैं, उनकी लिस्ट में लक्षद्वीप जरूर होना चाहिए. अपने इस दौरे में मैंने स्नॉर्कलिंग का लुत्फ उठाया. क्या शानदार एक्सपीरियंस था.


