PM Modi Kanker Rally: ‘बेटी तस्वीर पर अपना पता लिख देना, मैं भेजूंगा चिट्ठी’, रैली में किसके लिए बोले PM मोदी

PM Narendra Modi Kanker Rally in Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ असेंबली चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी पार्टियां जान झोंक रही है. पीएम नरेंद्र मोदी भी गुरुवार को बीजेपी का प्रचार करने छत्तीसगढ़ पहुंचे. कांकेर में जनसभा करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस की बखिया उधेड़ते हुए अचानक उनका ध्यान भीड़ में खड़ी एक लड़की पर गया. इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पीएम मोदी (PM Narendra Modi Kanker Rally) ने जिस लड़की को देखा. वह हाथ से बनाई गई पीएम मोदी की तस्वीर लिए खड़ी थी. जैसे ही प्रधानमंत्री की नजर उस लड़की पर पड़ी. वे बोले, ‘बेटी मैंने तुम्हारी तस्वीर देखी. तुम बढ़िया काम करके लाई हो, मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूं. लेकिन बेटी तुम कब से खड़ी हो, थक जाओगी. बैठ जाओ.’
‘मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूं’
पीएम मोदी (PM Narendra Modi Kanker Rally) ने जिस लड़की को देखा. वह हाथ से बनाई गई पीएम मोदी की तस्वीर लिए खड़ी थी. जैसे ही प्रधानमंत्री की नजर उस लड़की पर पड़ी. वे बोले, ‘बेटी मैंने तुम्हारी तस्वीर देखी. तुम बढ़िया काम करके लाई हो, मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूं. लेकिन बेटी तुम कब से खड़ी हो, थक जाओगी. बैठ जाओ.
मैं तुम्हें जरूर चिट्ठी लिखूंगा’
पीएम मोदी ने जनसभा में मौजूद पुलिसकर्मियों को इशारा करते हुए कहा, वो बेटी तस्वीर देना चाहती है, उसे ले लीजिए. उस तस्वीर को मेरे पास जरूर पहुंचाइए. बेटी तुम अपना पता तस्वीर में लिख देना, मैं तुम्हें जरूर चिट्ठी लिखूंगा.”
लड़की ने तस्वीर पर लिखा पता
पीएम मोदी (PM Narendra Modi Kanker Rally) का भरे मंच से दुलार मिलते ही वह लड़की सभी के आकर्षण का केंद्र बन गई. लोगों ने खड़े होकर पीएम मोदी और बीजेपी के फेवर में नारे लगाए. इसके बाद सुरक्षाकर्मी लड़की के पास पहुंचे और उससे तस्वीर ले ली. तस्वीर लेने से सुरक्षाकर्मियों ने उससे तस्वीर पर उसका पता भी लिखवाया.








