Wednesday, April 29, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsLatest

PM Modi Brigade Maidan Rally LIVE: भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती, कोलकाता पहुंचे PM

PM Modi Brigade Maidan Rally LIVE: कोलकाता के एतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड मैदान में भाजपा की बड़ी रैली हो रही है। रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 बजे संबोधित करेंगे। खास बात यह भी है कि गुजरे जमाने के सुपकस्टार मिथुन चक्रवर्ती (#MithunChakraborty) भी स्टेज पर पहुंच गए हैं। #MithunChakraborty को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है। मिथुन वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। मिथुन चक्रवर्ती देर रात कोलकाता पहुंच गए थे। मिथुन दा ने हालांकि रात में अपने पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन यह जरूर कहा है कि रविवार को वे कोई धमाका कर सकते हैं। भाजपा ने इस रैली के लिए खास बंदोबस्त किए हैं। प्रदेश के पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि यह अब तक की सबसे बड़ी रैली होने जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं।

News updating

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम