Site icon Yashbharat.com

PM मोदी ने विराट का फिटनेस चैलेंज किया पूरा, जारी किया Video

mcms 29

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज पूरा कर लिया है। पीएम ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर फिटनेस का एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह कई तरह के योगा करते दिखाई दे रहे हैं। पीएम ने इसके साथ ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और खिलाड़ी मनिका बत्रा को फिटनेस चैलेंज दिया हैै। मोदी ने कोहली का फिटनेस चैलेंज स्वीकार करते कहा था कि मैं जल्द ही अपनी फिटनेस का वीडियो जारी करुंगा।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि मैं अपनी मॉर्निंग एक्सरसाइज़ का वीडियो जारी कर रहा हूं। योग से अलग मैं प्रकृति से जुड़े पंचतत्व से भी प्रभावित हूं। ये काफी रिफ्रेश फील कराता है।बता दें कि विराट ने अपना वीडियो ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महेंद्र सिंह धोनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फिटनेस चैलेंज कबूल करने की चुनौती दी थी। जिसके जवाब में मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विराट तुम्हारा चैलेंज स्वीकार करता हूं। मैं जल्द ही अपना फिटनेस वीडियो जारी करुंगा।

गौरतलब है कि ओलंपिक पदक विजेता रहे और अब केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता अभियान के तहत व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था और खेल और सिनेमा जगत की कुछ प्रमुख हस्तियों को टैग करते हुए उनसे भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी। राठौड़ ने फिटनेस चैलेंज में कहा था कि आज पिक्चर और वीडियो पोस्ट कीजिए कि कैसे आप अपने आपको फिट रखते हैं और अपने दोस्तों को सोशल मीडिया पर फिटनेस चैलेंज भेजिए।

Exit mobile version