Site icon Yashbharat.com

PM मोदी ने जिस नेता को रिकॉर्ड वोटों से हराया, कांग्रेस ने उसे सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

images 25

भोपाल। कांग्रेस ने पांच राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मुहर के बाद राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोतकी ओर से सूची जारी की गई है, जिसमें मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है.

2014 के लोकसभा के चुनाव में गुजरात की वड़ोदरा सीट से मधुसूदन मिस्त्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हार गए थे. पीएम मोदी ने मधुसूदन मिस्त्री को रिकॉर्ड वोटों से हराया था. मोदी के गृह प्रदेश गुजरात से ही ताल्लुक रखने वाले मिस्त्री नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना करते रहते हैं. मधुसूदन मिस्त्री कई बार अपने विवादित बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहे हैं.

एक बार मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी से हारने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुका हूं, उनकी नस-नस से मैं वाकिफ हूं. जब कोई मुझसे मोदी के बारे में सवाल करता है तो मेरा खून खौलने लगता है.

मधुसूदन मिस्त्री हमेशा से ही कांग्रेस के नेतृत्व के पक्ष में खड़े दिखाई देते हैं और मीडिया को बयान भी देते रहते हैं. उनका आरोप है कि मीडिया का एक वर्ग कांग्रेस और उसके नेतृत्व को जानबूझकर निशाना बना रहा है.

Exit mobile version