PM मोदी के लिए चिंतित उमा भारती ने श्रीराम मंदिर को लेकर किया ट्वीट
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन होने वाला है।
इसकी तैयारियां जोरो पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं।
इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई अन्य नेता कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिससे उमा भारती की चिंताएं बढ़ गई हैं।
मै भोपाल से आज रवाना होऊंगी । कल शाम अयोध्या पहुँचने तक मेरी किसी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं ऐसी स्थिति में जहाँ @narendramodi और सेकडो लोग उपस्थित हो मै उस स्थान से दूरी रखूँगी । तथा @narendramodi और सभी समूह के चले जाने के बाद ही मै रामलला के दर्शन करने पहुँचूँगी।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे अयोध्या के भूमि पूजन कार्यक्रम में आएंगी लेकिन मंदिर स्थल पर ना रहकर सरयू नदी के तट पर रहेंगी।
भाजपा की वरिष्ठ नेता ने ट्वीट कर कहा, ‘कल जब से मैंने श्री अमित शाह जी तथा यूपी भाजपा के नेताओं के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में सुना तभी से मैं अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिए खासकर नरेंद्र मोदी जी के लिए चिंतित हूं।
इसीलिए मैंने रामजन्मभूमि न्यास के अधिकारियों को सूचना दी है की शिलान्यास के कार्यक्रम के मुहूर्त पर मै अयोध्या में सरयू के किनारे पर रहूंगी’ ।
उमा भारती ने कहा कि वे प्रधानमंत्री और अन्य लोगों के जाने के बाद रामलला के दर्शन करेंगी। उन्होंने कहा, ‘मै भोपाल से आज रवाना होऊंगी। कल शाम अयोध्या पहुंचने तक मेरी किसी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं।
ऐसी स्थिति में जहां नरेंद्र मोदी और सैकड़ों लोग उपस्थित हो मैं उस स्थान से दूरी रखूंगी।
तथा नरेंद्र मोदी और सभी समूह के चले जाने के बाद ही मै रामलला के दर्शन करने पहुंचूंगी यह सूचना मैंने अयोध्या में रामजन्मभूमिन्यास के वरिष्ठ अधिकारी और पीएमओ को भेज दी है ।
की माननीय नरेंद्र मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित समूह के सूची में से मेरा नाम अलग कर दें।’