क्रिकेट समर कैंप में खिलाड़ी सीख रहे क्रिकेट खेल की बारीकियां, बच्चो को दिया जा रहा फिजिकल फिटनेस पर विशेष प्रशिक्षण          

Picsart 26 05 18 12 22 27 384

क्रिकेट समर कैंप में खिलाड़ी सीख रहे क्रिकेट खेल की बारीकियां, बच्चो को दिया जा रहा फिजिकल फिटनेस पर विशेष प्रशिक्षण

 

कटनी – लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी कटनी राजेश अग्रहरी के निर्देशन में शास. उत्कृष्ट उच्च. माध्य. विद्यालय माधव नगर कटनी के समर कैंप में लगभग 40 छात्रों को क्रिकेट में बैटिंग, बॉलिंग, फिल्डिंग और विकेट कीपिंग में प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्तर के कोच शेखर पाठक के द्वारा खिलाड़ियों को क्रिकेट खेल की बारीकियां और उनकी फिजिकल फिटनेस पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एवं श्रीमती शैलबाला मैथ्यूज द्वारा वॉलीबॉल,टेबल टेनिस खेल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शास.उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर कटनी में 1 मई से लगातार चलने वाले शिविर में जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल द्वारा लगातार समर कैंप में निरीक्षण के साथ साथ खिलाडियों को हर संभव मदद का वादा किया गया। संस्था के प्राचार्य एम.किड़ो के मार्ग दर्शन पर आयोजित शिविर में खिलाड़ियों को खेल सामाग्री उपलब्ध कराई गई। शिविर में समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

इसे भी पढ़ें-  MP Crime News: पिता की उंगली चबाकर की अलग, पुलिस केस से डरे कलयुगी बेटे ने की आत्महत्या