Site icon Yashbharat.com

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जाकिर हुसैन वार्ड के मुक्तिधाम एवं उद्यान परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

IMG 20250608 WA0015 scaled

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जाकिर हुसैन वार्ड के मुक्तिधाम एवं उद्यान परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्

महापौर श्रीमती सूरी ने नीम का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हरियाली ही हमारी विरासत है.. महापौर श्रीमति सूरी

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आव्हान पर प्रदेश स्तर पर चलाएं जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नगर में आयोजित किए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम के तहत रविवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने डॉ जाकिर हुसैन वार्ड स्थित शिवधाम उद्यान एवं मुक्तिधाम परिसर में नीम एवं अशोक का पौधा रोपकर प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाया।

कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद चावला, स्थानीय पार्षद रेखा संजय तिवारी, शकुंतला सोनी सहित समाजसेवी कमल केवट, नीलिमा झा एवं काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने लोगों से पौधारोपण को अपना संस्कार बनाने की अपील करते हुए कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। वृक्ष न केवल हमें प्राण वायु देते है बल्कि अनेक वन्य जीवों व पक्षियों को आसरा देने के साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाने में भी सहयोग करते है।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि हरियाली ही हमारी विरासत है। इसकी परिकल्पना को साकार करने तथा वायु की शुद्धता को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का भी आह्वान महापौर ने उपस्थित जनों से किया।

इसके पूर्व महापौर श्रीमति सूरी द्वारा निगम के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर कई प्रजाति के फलदार एवं फूलदार वृक्षों का रोपण उद्यान एवं मुक्तिधाम परिसर में किया जाकर इनके उचित देखरेख करने के निर्देश निगम के उद्यान विभाग के अधिकारियों को दिए।

पौधारोपण कार्यक्रम में सत्यदेव द्विवेदी, गोविंद प्रसाद हल्दकार, अशोक ग़हूरे, हाजी साबिर अली, मुन्ना कोल, शत्रुघन कोल, रहमत उल्ला, रवि मिश्रा, दिनेश मिश्रा सहित मातृ शक्ति संगीता मेहरा, बकरीदा बेगम , रामकली बाई, राधा केवट,भावना पाण्डेय,रूपा पटेल, मंजू प्यासी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों तथा स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

Exit mobile version