Site icon Yashbharat.com

मरीज इलाज के लिए दो दिन इंतजार नहीं कर सकते, जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

1000423557

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को सूचित किया है कि कोलकाता में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में उनकी हड़ताल वह खत्म कर रहे हैं। तत्काल प्रभाव से हड़ताल खत्म कर दी गई है। 


पश्चिम बंगाल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के विरोध में मध्य प्रदेश के डॉक्टरों की हड़ताल को चुनौती देने वाली याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शनिवार को सुनवाई की। कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस आरएम सिंह की युगलपीठ ने डॉक्टरों को तुरंत हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की सलाह दी।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से मौखिक रूप से हड़ताल समाप्त करने की जानकारी दी गई। एसोसिएशन के मुद्दों पर अगली सुनवाई 20 अगस्त को निर्धारित की गई है।


माननीय न्यायालय द्वारा जूनियर डॉक्टर संगठन संगठन को अस्वस्थ करवाया गया कि उनकी जो भी मांगे हैं उन्हें अगली दिनांक पर सुनवाई करके पूर्ण किया जाएगा,
तब तक स्ट्राइक वापस ली जाती हैं जेडीए द्वारा की जा रही स्ट्राइक को जेडीए के सारे डिमांड एवं मांगों को लेकर 20 अगस्त को अगली सुनवाई रखी गई है।

कोर्ट ने दूसरे संगठनों द्वारा की जा रही स्ट्राइक पर किसी प्रकार का कोई स्थगन आदेश पारित नहीं किया है।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन भोपाल की ओर से एडवोकेट महेंद्र पटेरिया एवं अक्षांश श्रीवास्तव एडवोकेट द्वारा पक्ष रखा गया।

Exit mobile version