katniमध्यप्रदेश

प्रयागराज जाने वाले यात्रियों का ट्रैन में चढ़ने के दौरान विवाद, जमकर कर चले लात घूसे

प्रयागराज जाने वाले यात्रियों का ट्रैन में चढ़ने के दौरान विवाद, जमकर कर चले लात घूस

 

कटनी। प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। जो लोग बीते एक माह से कुंभ प्रयागराज जाने का अवसर ट्रेन से जाने का बना रहे है उनके लिए यह सफर मुश्किलों भरा हो सकता है महाशिवरात्री को महाकुंभ का अंतिम स्नान है जिसको लेकर अब श्रद्धलुओं की संख्या और अधिक बढ़ गई है। शनिवार और रविवार की रात बड़ी संख्या में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धलुओं की भीड़ मुख्य रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक-2 में एकत्रित हुई थी एक के बाद एक रात 2:30 बजे तक प्रयागराज जाने वाली 2 कुंभ स्पेशल ट्रेनों के साथ, महानगरी एक्सप्रेस ट्रेन, दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन सहित अन्य ट्रेने प्रयागराज की ओर रवाना होती रही लेकिन श्रद्धालुओ की भीड़ थमने का नाम नही ले रही थी। हजारों की संख्या में यात्री प्रयागराज जाने रवाना हुए और हजारों की संख्या में यात्री प्रयागराज जाने ट्रेनों का इंतजार करते रहे पहले से यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेनों में कई बोगियों के गेट नहीं खोले जा रहे थे जिस कारण विवाद की स्थिति भी निर्मित हो गई। कुछ यात्री ट्रेन में चढ़ने के दौरान विवाद करने लगे और जमकर लात घूसे चले इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ पुलिस यहां से नदारत रही। प्रयागराज जाने वाली जो भी ट्रेने स्टेशन पहुँची उसमें जगह पाने यात्री जद्दोजहद करते नजर आए। वही कुछ यात्री भीड़ देख कर अपने-अपने घरों को भी वापस लौट गए। उन्हें रात स्टेशन के बाहर रेलवे प्रशासन द्वारा बनाए गए टेंट में ही काटनी पड़ी। रात भर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ स्टेशन में एकत्रित होती रही।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि