Pandit Jasraj Passes Away: दिग्गज भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन, अमेरिका के न्यू जर्सी में ली आखिरी सांस
Pandit Jasraj Passes Away: दिग्गज भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज नहीं रहे। उन्होंने अमेरिका के न्यू जर्सी में आखिरी सांस ली।
जसराज भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायकों में से एक थे। उनकी बेटी दुर्गा जसराज ने यह जानकारी दी है। दुर्गा ने बताया कि, ‘बड़े दुख के साथ हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि संगीत मार्तंड पंडित जसराज ने अमेरिका के न्यू जर्सी में सुबह 5:15 बजे अपनी कार्डिअक अरेस्ट के चलते अंतिम सांसें लीं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान कृष्ण उनका स्वर्ग में प्यार से स्वागत करें जहां अब पंडित जी ओम नमो भगवते वासुदेवाय सिर्फ अपने प्यारे भगवान के लिए गाएंगे। हम प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को हमेशा संगीत में शांति मिले’।
प. जसराज ने संगीत दुनिया में 80 वर्ष से अधिक बिताए और कई प्रमुख पुरस्कार प्राप्त किए। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विदूषण सम्मान दिया गया था। उनके निधन पर लोक संगीत गायिका मालिनी अवस्थी ने दुख प्रकट करते हुए ट्विटर पर लिखा कि मूर्धन्य गायक, मेवाती घराने के गौरव पद्मविभूषण पंडित जसराज जी नही रहे। आज अमरीका में उन्होंने अंतिम सांस ली। संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है!

