Wednesday, April 29, 2026
Latest:
jabalpurLatest

जबलपुर में संक्रमण मुक्त होने पर 90 व्यक्ति डिस्चार्ज, कोरोना के आज 88 नये मरीज मिले

आशीष शुक्ला…

जबलपुर । कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर आज सोमवार को 90 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान 88 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।

आज डिस्चार्ज हुये 90 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 1758 हो गई है । वहीं कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 88 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 2573 पहुँच गई है ।

पिछले 24 घण्टे के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु की मिली रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 55 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है ।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 760 हो गये हैं आज सोमवार की शाम 6 बजे तक 844 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं । वहीं 1023 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं। जबलपुर में अब तक कुल 46193 व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है*

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम