Latestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की गीदड़ भपकी, कहा हम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे

यह पहली बार नहीं है कि पिटने वाले पाकिस्तान ने अपना मुंह न चलाया हो। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की गीदड़ भपकी दी है। उसने कहा कि कहा हम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि इस्लामाबाद भारत में केवल सैन्य ठिकानों पर हमला करेगा, नागरिक ठिकानों पर नहीं। आसिफ ने कहा कि जंग की स्थिति में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करेगा। वह टकराव को सैन्य ठिकानों तक ही सीमित रखेंगे।

भारतीय ड्रोन से लाहौर में पाकिस्तानी सेना के 4 जवान घायल

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने गुरुवार दोपहर को कहा कि पाकिस्तान के 9 शहरों में भारत ने ड्रोन हमले किए। पाकिस्तानी सेना कम से कम 50 ड्रोन गिराने में कामयाब रही।

शरीफ ने माना कि एक ड्रोन नुकसान पहुंचाने में कामयाब रहा। लाहौर में पाकिस्तानी सेना के 4 जवान घायल हुए और मियानों में 2 लोगों की मौत हो गई।

कराची एयरपोर्ट से आधी रात तक के लिए सभी उड़ानें रोकीं गई

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आज रात 12 तक के लिए कराची एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रोक दी हैं।

लश्कर के आतंकी ने जनाजे की नमाज पढ़ाई, कई आर्मी अफसर मौजूद थे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर और UN की ग्लोबल टेररिस्ट लिस्ट में शामिल आतंकवादी हाफिज अब्दुल रऊफ ने बुधवार को भारतीय एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों का नमाज ए जनाजा पढ़ाया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना के कई अफसर उसके साथ दिखाई दिए।

पाकिस्तानी सांसद ने माना- मसूद अजहर था टारगेट

पाकिस्तान के सांसद मलिक मोहम्मद इकबाल ने संसद में माना है कि भारत के एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को टारगेट किया गया था। इसी हमले में मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों की मौत हुई और उसके 4 और करीबी भी मारे गए।

इस बारे में इकबाल ने कहा- भारत ने बहावलपुर पर हमला किया, एक मस्जिद और मदरसे को निशाना बनाया और मौलाना मसूद अजहर पर हमला किया। अगर देश खतरे में है तो हम सब एक साथ हैं।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- जवाबी हमला करेंगे

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारतीय के ड्रोन अटैक के बाद अब हमारी तरफ से जवाबी हमला तय है।

रॉयटर्स से बात करते हुए उन्होंने कहा- हम ऐसी उकसावे की कार्रवाइयों को बिना जवाब नहीं छोड़ सकते।

आसिफ ने यह भी कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान का दावा- भारत के हमले में किसी एयर डिफेंस सिस्टम को नुकसान नहीं पहुंचा

पाकिस्तान में एयर डिफेंस सिस्टम के तबाह होने की खबरों को रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने झूठा बताया है।

उन्होंने रॉयटर्स से बात करते हुए कहा कि लाहौर या फिर बाकी किसी भी जगह पर एयर डिफेंस सिस्टम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

इससे पहले भारत ने कहा था कि इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के कई शहरों में एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम