PoK के रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाक सेना की अंधाधुंध फायरिंग; 19 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, JAAC ने जारी किया वीडियो

JAAC द्वारा जारी एक वीडियो संदेश में इस नरसंहार की पुष्टि की गई है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान के "अत्याचारों" के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई

PoK के रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाक सेना की अंधाधुंध फायरिंग; 19 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, JAAC ने जारी किया वीडियो

रावलकोट (PoK): पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण हो गई है। रावलकोट में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) द्वारा आयोजित ‘लॉन्ग मार्च’ के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हिंसक कार्रवाई में कम से कम 19 लोगों के मारे जाने और दो दर्जन से अधिक लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का सनसनीखेज दावा किया गया है।

JAAC द्वारा जारी एक वीडियो संदेश में इस नरसंहार की पुष्टि की गई है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान के “अत्याचारों” के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई है।

जबलपुर में ‘स्टिंग ऑपरेशन’: गर्भवती बनकर पहुंचीं महिला आरक्षक, 2 बड़े सोनोग्राफी सेंटर सील; लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात का भंडाफोड़

 “विरोध मार्च पर बरसी गोलियां”: JAAC का दावा

JAAC के प्रवक्ता ने वीडियो में बताया कि विरोध प्रदर्शन का काफिला चिनार चौक तक पहुँच चुका था और मकबूल भट शहीद चौक पर रुकने से पहले D-चौक की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

 अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप की अपील

JAAC ने विदेश में रहने वाले कश्मीरियों से अपील की है कि वे इस मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाएँ। उन्होंने लोगों से पाकिस्तानी दूतावासों और संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसे मानवाधिकार संगठनों के सामने विरोध प्रदर्शन करने और लॉन्ग मार्च के साथ एकजुटता दिखाने की गुजारिश की है।

🇮🇳 भारत की तीखी प्रतिक्रिया: “प्रशासनिक दमन का नतीजा”

भारत सरकार ने PoK में जारी अशांति और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता पर गहरी चिंता व्यक्त की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि PoK में हो रहे विरोध प्रदर्शन इस्लामाबाद द्वारा दशकों से किए जा रहे व्यवस्थित शोषण और प्रशासनिक दमन का सीधा परिणाम हैं। भारत ने प्रदर्शनकारियों पर की गई कथित पुलिस बर्बरता की कड़ी निंदा की है।

Exit mobile version