Site icon Yashbharat.com

Ordnance Factory Katni गोली मारने वाले जवान को ड्रोन से ढूंढ रही सेना

IMG 20201011 WA0002

Ordnance Factory Katni। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी में देर रात एक जवान ने दूसरे जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वो भागकर कमरे में ही छिप गया था। इसके बाद वो रात में भागकर पास के जंगल में छिप गया है। सेना और पुलिस की टीम ड्रोन कैमरे के जरिए उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि उसके पास रायफल है, जिससे वो किसी पर भी हमला कर सकता है।

यह था मामला

माधवनगर थाना अंतर्गत आयुध निर्माणी में एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मार दी। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई है। आरोपित जवान ने कमरे में बंद कर लिया और रायफल में अभी कई राऊंड गोली होने की खबर से आयुध निर्माणी में सनसनी मची गई। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर वो जंगल में भाग गया। दोनों जवान डीएससी प्लाटून ओएफके हैं। जवान ने दूसरे जवान को गोली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री गेट के अंदर परिसर में मारी है। पुलिस मौके पर मौजूद है। जवान अभी आत्मसमर्पण के लिए तैयार नहीं है। उससे बात करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ओएफके में डीएससी के एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मारी है। आरोपित जवान का पद हवलदार है। उसका नाम सकर सिंह (54) है। आरोपित जवान जखानी बागेश्वर जिला बागेश्वर उत्तरांचल का रहने वाला है। उसके पास 20 राउंड लोडेड रायफल है। जिसे गोली लगी है उसका नाम अशोक कुमार शिकार पिता बलवीर सिंह(45) निवासी ग्राम लड़वारा थाना बहादुरगढ़ जिला रोहतक हरियाणा है। यह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नायब सूबेदार जेसीओ पद पर था। यह भी खबर है कि इवनिंग परेड के दौरान दोनों में विवाद हो गया था।
Exit mobile version