Thursday, May 28, 2026
katniLatestमध्यप्रदेश

साथी जवान को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी आयुध निर्माणी के अंदर गायब, पुलिस मोहकमा हैरान, तलाश जारी

कटनी। आयुध निर्माणी कटनी में अपने साथी सुरक्षा जवान को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाला सकर सिंह फेक्ट्री के अंदर से ही कतिथ तौर पर गायब हो गया। पुलिस तथा निर्माणी का सुरक्षा स्टाफ चप्पे चप्पे की तलाशी कर चुका है मगर अब तक सकर सिंह का कोई पता नहीं लगा। वैसे इतनी बड़ी आयुध निर्माणी फेक्ट्री में देर रात एक व्यक्ति को ढूंढ़ना बेहद कठिन कार्य है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार सहित बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। चूंकि आरोपी के पास रायफल तथा करीब 20 से 25 राउंड कारतूस भी मौजूद हैं लिहाजा पुलिस फूंक फूंक कर कदम रख रही है। बुलेट प्रूफ जैकिट भी कई वरिष्ठ अधिकारी तथा जवानों ने पहनी है। 2 घण्टे बाद भी आरोपी का पता नहीं लग पाने के बाद यहां यह भी चर्चा है कि आरोपी चकमा देकर भाग तो नहीं गया। बहरहाल निर्माणी में भय एवं दहशत का माहौल है। कर्मचारियों ने काम भी बन्द कर दिया है। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी के साथ रक्षा मंत्रालय तक खबर पहुंच चुकी है।

डर यह है कि कहीं आरोपी रायफल से गोली न चला दे। कटनी ही नहीं किसी भी आयुध निर्माणी में इस तरह की यह पहली वारदात है। आपको बता दे कि कटनी आयुध निर्माणी में सुरक्षा जवान ने अपनी रायफल से साथी जवान के सिर में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी ने इसके बाद कई फायर भी किये। फिर वह कहीं छिप गया जिसका अब तक पता नहीं लग सका है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम